बिहार

पारस एचएमआरआई पटना में पित्त की नली के कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, 42 साल की महिला को मिली नई जिंदगी

फुलवारीशरीफ, अजित। पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने 42 वर्षीय महिला की पित्त की नली के कैंसर की जटिल सर्जरी (व्हिपल सर्जरी) कर उसकी जान बचा ली. भागलपुर निवासी ममता देवी पेरिअम्पुलरी कार्सिनोमा से पीड़ित थीं. जांच में ऑब्स्ट्रक्टिव जॉन्डिस की स्थिति सामने आई थी. पहले चरण में उनका ईआरसीपी और स्टेंटिंग कर पीलिया को नियंत्रित किया गया. स्थिति स्थिर होने के बाद वरिष्ठ सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. वेद प्रकाश के नेतृत्व में डॉ. श्रीनारायण (एनेस्थीसिया), डॉ. डिंपल प्रसाद और ओटी टीम ने जटिल व्हिपल्स पैंक्रियाटोडुओडेनक्टॉमी (व्हिपल्स सर्जरी) को अंजाम दिया। डॉ. वेद प्रकाश ने बताया कि यह ऑपरेशन बेहद जटिल होता है, क्योंकि इसमें पैंक्रियाज का हेड, ड्यूओडेनम, गॉलब्लैडर और बाइल डक्ट का हिस्सा निकालना पड़ता है. इसके बावजूद मरीज को बिना किसी पोस्ट-ऑपरेटिव जटिलता के सफलतापूर्वक डिस्चार्ज कर दिया गया।

Advertisements
Ad 1

पारस हॉस्पिटल के जोनल डायरेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि “पारस में उन्नत कैंसर केयर सिर्फ सेवा नहीं, बल्कि मरीजों के प्रति एक वादा है.” उन्होंने इसे पारस एचएमआरआई पटना की विशेषज्ञता और उन्नत सर्जिकल सुविधाओं का प्रमाण बताया, जो गंभीर कैंसर मरीजों के लिए नई उम्मीद लेकर आता है. उन्होंने कहा कि “गुणवत्तापूर्ण सर्जरी, अत्याधुनिक तकनीक और संवेदनशील देखभाल के दम पर हम ऐसे नतीजे दे रहे हैं जो मरीजों में जीवन की नई आशा जगाते हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को किया संबोधित,दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ पर समीक्षा बैठक, मॉडल सोलर विलेज बनेगा जिले का एक गांव

error: