उत्तरप्रदेश

पेंशन की फरियाद लेकर डीएम से मिला फरियादी

रामपुर,  अवनीत कुमार शर्मा : अपनी पेंशन से संबंधित समस्या को लेकर एक फरियादी ने जिलाधिकारी अजय द्विवेदी से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई। फरियादी ने पेंशन न मिलने के कारण हो रही परेशानी से जिलाधिकारी को अवगत कराया और पेंशन दिलाए जाने की मांग की।

फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए जिलाधिकारी अजय द्विवेदी ने संबंधित प्रक्रिया के संबंध में आश्वासन देते हुए कहा कि एक महीने के अंदर फरियादी की पेंशन पहुंच जाएगी। डीएम के आश्वासन के बाद फरियादी को राहत की उम्मीद जगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि पात्र लोगों की समस्याओं का नियमानुसार समाधान कराया जाएगा और पेंशन संबंधी मामलों में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related posts

स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव में सत्ता के दुरुपयोग

झोपड़ी को ग्रामीणों की मदद से उजाडवाया, पीड़ित का आरोप विधायक के इशारे पर जमीन को किया जा रहा कब्जा

बन्नू बिरादरी कमेटी का भव्य लंका दहन, मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

error: