उत्तरप्रदेश

केजीबीवी सैदनगर में स्काउट-गाइड कैंप का दूसरा दिन संपन्न

सैदनगर,  अवनीत कुमार शर्मा : रामपुर भारत स्काउट और गाइड, जनपद रामपुर के तत्वावधान में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती कल्पना देवी एवं मुख्य आयुक्त श्री बलराम सिंह के निर्देशन में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, सैदनगर में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत ध्वज शिष्टाचार के साथ की गई।

जिला गाइड कैप्टन निदा खुशनूद के द्वारा छात्राओं को हॉर्स-शू आकार में खड़ा कर ध्वज बांधना, ध्वज दल द्वारा ध्वजारोहण, प्रार्थना, झंडा गीत एवं बी.पी. सिक्स कराया गया।

प्रथम सत्र में मास्टर ट्रेनर गुरप्रीत सिंह एवं कुशल राणा द्वारा प्राथमिक चिकित्सा के अंतर्गत पट्टी बांधना एवं स्ट्रेचर बनाना सिखाया गया।

ब्लॉक स्काउट मास्टर राम बहादुर गौतम द्वारा गतिविधि के माध्यम से देश-सेवा भाव एवं प्रकृति प्रेम के बारे में छात्राओं को जागरूक किया गया।

प्रशिक्षिका शम्सी बी द्वारा छात्राओं को अनुशासित रहने एवं स्काउट-गाइड के नियमों का पालन करने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए।

द्वितीय सत्र में मास्टर ट्रेनर गुरप्रीत सिंह द्वारा पायनियरिंग के अंतर्गत गांठें एवं बंधनों को बांधना तथा टेंट पिचिंग के समय गांठ-बंधन के महत्व को समझाया गया। साथ ही अंतिम दिवस पर टेंट पिचिंग हेतु सामान की सूची एवं आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

इस अवसर पर जिला गाइड कैप्टन निदा खुशनूद, वार्डन ऋतु गुप्ता, ब्लॉक स्काउट मास्टर राम बहादुर गौतम, मास्टर ट्रेनर गुरप्रीत सिंह, कुशल राणा, गाइड कैप्टन शम्सी बी, स्वाति भंडारी, मंजू कुमारी, प्रीति कुमारी, पूनम शर्मा ,आत्मरक्षा प्रशिक्षक वीर सिंह, सुभाष बाबू आदि मौजूद रहीं।

Related posts

पेंशन की फरियाद लेकर डीएम से मिला फरियादी

विपक्षी कुनबे में बिखराव तय, 25 विधायक सपा छोड़ने को तैयार : केशव प्रसाद मौर्य

नर्सिंग छात्रों को प्रमाणपत्र नहीं मिलने पर जिलाधिकारी से लगाई गुहार

error: