रामपुर, अवनीत कुमार शर्मा : अपनी पेंशन से संबंधित समस्या को लेकर एक फरियादी ने जिलाधिकारी अजय द्विवेदी से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई। फरियादी ने पेंशन न मिलने के कारण हो रही परेशानी से जिलाधिकारी को अवगत कराया और पेंशन दिलाए जाने की मांग की।
फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए जिलाधिकारी अजय द्विवेदी ने संबंधित प्रक्रिया के संबंध में आश्वासन देते हुए कहा कि एक महीने के अंदर फरियादी की पेंशन पहुंच जाएगी। डीएम के आश्वासन के बाद फरियादी को राहत की उम्मीद जगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि पात्र लोगों की समस्याओं का नियमानुसार समाधान कराया जाएगा और पेंशन संबंधी मामलों में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
