बिहार

सेंट्रल स्कूल, सह सेंट्रल ग्लोबल स्कूल बेउर का रंगारंग वार्षिकोत्सव समारोह संपन्न

फुलवारी शरीफ़, अजीत। रविवार को पटना बेउर में सेन्ट्रल स्कूल सह सेंट्रल ग्लोबल स्कूल, बेउर का 16 वां वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हो गया. मौके पर बच्चों द्वारा पेश रंगारंग कार्यक्रम का दर्शकों अतिथियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से हौसला अफजाई किया.छात्र छात्राओं के साथ ही उनके अविभावकों की उमड़ी भीड़ और प्रांगण की सजावट अद्भूत छटा विखेर रहे थे.विद्यालय की छात्राओ ने कतार बद्ध होकर अतिथियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया.

कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग मंत्री, जितेन्द्र कुमार राय एवं सांसद चंदन सिंह,प्रो गुलाम गौस (सदस्य- बिहार विधान परिषद,राजेद्र प्रसाद पूर्व मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालय पटना ,राजेश राठौर अध्यक्ष- मिडिया संचार, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी एवं विशिष्ट अतिथि अमृतवर्षा हिंदी दैनिक अखबार के एकस्यूटीव डायरेक्टर बन बिहारी तिवारी , रवि प्रकाश (वार्ड पार्षद, वार्ड न0-11), निशिकान्त (प्रो०- आर0 एस0 ईण्डेन गैस बेउर, ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.विद्यालय प्रांगण में चाँद सितारे की तरह रौशनी अलग छटा विखेर रही थी.स्वागत में सेन्ट्रल स्कूल के छात्रा-छात्राओं ने स्वागत गान पेश कर भाव विभोर कर दिया.सेन्ट्रल स्कूल के निदेशक छोटे लाल शर्मा ने अपने सम्बोधन भाषण से छात्र छात्राओं एवम अविभावकों को आह्लादित कर लिया. साथ ही उन्होंने विद्यालय प्रतिवेदन पढकर विद्यालय की नई योजनाओं को अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत किया.

विद्यालय ने इस अवसर पर अपनी परम्परा को कायम रखते हुये प्रत्येक वर्ग में मेधावी छात्र एवं छात्राओं का चेक द्वारा लगभग 50 हज़ार की राशि छात्रवृति इनाम के रुप में वितरित किया.

Related posts

नकली सोने के बिस्किट के जरिए ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को दबोचा गया है

सबका सम्मान, जीवन आसान’ में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 12 जन समस्याएं, समय पर निपटारे का दिया निर्देश

शेखपुरा डीएम शेखर आनंद का सख्त फरमान – 2 सप्ताह में निपटाएं सभी लंबित आवेदन, नहीं तो कार्रवाई

error: