बिहार

‘सेवा ही संकल्प’ प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सीएम ने किया पुरस्कृत

पटना,  जया कुमारी : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार को बापू सभागार, पटना में ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत आयोजित राज्यस्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेता 8 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में बिहार पूरे देश में प्रथम स्थान पर रहा है, जो गौरव की बात है। आज के विद्यार्थी ही कल के नायक और महानायक हैं।

सीएम की बड़ी घोषणाएं:

  1. विद्यार्थी साथी ऐप: NEET/JEE की तैयारी और देर रात तक पढ़ाई के लिए, रात 1 बजे तक 1.42 लाख छात्र पढ़ रहे हैं।
  2. जीविका दीदियों से ड्रेस: अब पैसा खाते में नहीं, जीविका दीदियां 1 करोड़ बच्चों के लिए सीधे स्कूल ड्रेस सिलकर देंगी।
  3. नए शिक्षक और ट्रेनिंग: TRE-4 के तहत 33 हजार नए शिक्षक, 100 उत्कृष्ट शिक्षकों को ऑक्सफोर्ड सहित विदेश में ट्रेनिंग।
  4. स्कूलों का कायाकल्प: मार्च 2027 तक सभी सरकारी स्कूलों की रंगाई-पुताई, मरम्मत और PM श्री स्कूलों को सुदृढ़ किया जाएगा।
  5. 211 नए डिग्री कॉलेज: जुलाई 2026 से 211 जगहों पर नए डिग्री कॉलेज शुरू।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का बजट 3.47 लाख करोड़ है, जिसमें 21% यानी 78 हजार करोड़ शिक्षा पर खर्च हो रहा है। बिहार में 17 नए केंद्रीय विद्यालयों के लिए जमीन दी गई है।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी और शिक्षा सचिव मौजूद रहे।

Related posts

एसडीएम-एसडीपीओ ने ली शांति समिति की बैठक, डीजे पर रोक समेत दिए सख्त निर्देश

जहानाबाद एसपी ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की शिकायतें

PWC की इंटर-कॉलेज वर्ड बी प्रतियोगिता में अंग्रेजी विभाग की टीम अव्वल

error: