बिहार

गया आएंगे सीएम नीतीश कुमार, जिलाध्यक्ष ने प्रशासनिक तैयारियों का लिया जायजा

गया(न्यूज क्राइम 24): सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 21 जनवरी को समाधान यात्रा के तहत गया आएंगे। उनके एक दिवसीय आगमन को लेकर तैयारी जोरों पर है। संभावित कार्यक्रम बोधगया के इलरा और बांकेबाजार का बेला गांव में है। आगमन से पूर्व दोनों जगह पर प्रशासनिक तैयारी जोर-शोर चल रही है। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बांकेबाजार से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित बेला गांव है।

जहां सीएम नीतीश कुमार गांव के 20 एकड़ बंजर भूमि पर लहलहाती लेमनग्रास की खेती व लेमन प्रोसिंग यूनिट को देखेंगे। सीएम का आगमन से ग्रामीण काफी उत्साहित है। गांव में हेलीपैड तैयार किया जा रहा है।

इसके अलावा सड़क किनारे लगे पेड़-पौधे, आंगनबाड़ी केंद्र, सरकारी विद्यालय को भी रंगरोगन किया जा रहा है। सड़के, गली-नली और बिजली पोल को सुदृढ़ किया जा रहा है। नल-जल योजना के तहत बने वाटर टावर भी रंग रोगन किया गया। उनके आगमन से मॉडल गांव के रूप में विकसित हो गया है।

Advertisements
Ad 1

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर टिकारी के पूर्व विधायक सह जदयू जिला अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने बांकेबाजार प्रखंड के बेला गांव पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री के आगमन के हो रहे प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया। जिलाध्यक्ष अभय कुशवाहा ने कहा आगामी 21 जनवरी को समाधान यात्रा के तहत सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया आएंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धरातल पर व्यवस्थाओं को देखने के लिए खुद दौरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा बांकेबाजार का बेला गांव कभी उग्रवादियों का क्षेत्र माना जाता था। कई किसान लेमनग्रास की खेती हो कर रहे है। जिसे देखने के लिए खुद मुख्यमंत्री आ रहे है। साथ ही लोगों की समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री लोगों से रूबरू भी होंगे।

Related posts

चितकोहरा में गुरु गोबिन्द सिंह जी के नाम पर पार्क

एम्स पटना में बायोस्टैटिस्टिक्स पर ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस आयोजित

भगवान विष्णु के पूजा उपासना से परिवार में शांति सद्भाव का माहौल बनता है : पंडित देवकीनंदन

error: