अररिया, रंजीत ठाकुर। श्रीराम मंदिर अयोध्या धाम में प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर पीएम मोदी जी के आह्वान पर शनिवार को स्वच्छ तीर्थ अभियान के अंतर्गत फ़ारबिसगंज के मटियारी पंचायत स्तिथ श्री दुर्गा मंदिर व हनुमान मंदिर में जनसँख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण कुमार के अगुवाई में प्रदेश सचिव सुबोध मोहन ठाकुर, जिला अध्यक्ष कमलेश साह,रंजीत सिंह वार्ड सदस्य सदानंद मंडल, सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान में अपना श्रमदान किया।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर संपूर्ण देश में हर्षोल्लास का वातावरण है देश के कोटि कोटि जनों व सामाजिक धार्मिक, और राजनीतिक संगठनों के साथ-साथ फाउंडेशन के कार्यकर्ता भी एक गिलहरी की भूमिका अदा करते हुए बिहार के सभी जिला के मठ मंदिरों में स्वच्छता अभियान में ना सिर्फ श्रमदान कर रही है बल्कि प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व संध्या 21जनवरी और प्राणप्रतिष्ठा उपरांत 22 जनवरी को श्री राम ज्योति उत्सव समारोह का आयोजन कर पूरे बिहार में एक लाख 51 हज़ार दीप जलाने का संकल्प लिया है।
जिसके लिए सभी जिलों में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रदेश अध्यक्ष श्री कुमार ने अपील किया कि हम अपने आसपास के धार्मिक स्थलों को स्वच्छ सुंदर व दिव्य बनाएं हर घर में श्री राम ज्योति प्रज्वलित करें।इस दौरान श्रमदान करने वाले कार्यकर्ता सौरभ मिश्रा, पिंटू तांती, मोहन सिंह, प्रदीप मंडल, रितेश गौस्वामी, अमर कुमार, मनोज मंडल, राजेश मिश्रा, टिंकू दास ,आकाश कुमार, शिवम साह विपिन मंडल आदि मौजूद थे।
