पटना सिटी, न्यूज क्राइम 24। कला के क्षेत्र में रोहतगी समाज की महिलाओं ने कार्यकुशलता का परिचय देते हुए बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट प्रतियोगिता लल्लू बाबू का कूँचा पटना सिटी में बच्चों के बीच आयोजित किया गया. बच्चों ने अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए बेकार समानों से उपयोगी व सजावट के प्रोडक्ट बनाए और अपने हुनर को प्रदर्शित किया. बच्चों के मॉडल देखकर मुख्य अतिथि डॉ. बिदू रानी, प्रेसिडेंट लायंस क्लब ने बच्चों की सराहना करते हुए पुरस्कृत किया. वहीं उन्होंने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि रोहतगी पटना महिला मंडल सामाजिक कार्यों से निरंतर समाज में अपनी पहचान बना चुका है.
कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. बिदू रानी, डॉ. शशि रोहतगी, डॉ. सरिता रोहतगी, शिल्पी रोहतगी, नताशा रोहतगी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. शशि रोहतगी मंच संचालन आरती रोहतगी तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सरिता रोहतगी ने किया. वहीं अतिथियों का स्वागत अध्यक्षा शिल्पी रोहतगी ने अंगवस्त्र के साथ किया. वहीं मंजू व राधा रोहतगी ने प्रतिक चिन्ह भेंट किया। बेकार वस्तुओं को परिवर्तित कर श्रावणी, यशी, देवांश, समृद्धि, शुभ, शायना, एलिना, सनय, केशव, निशि, ख़ुशी, यश और नैतिक समेत दर्जनों बच्चों ने प्रशिक्षक प्रज्ञा रोहतगी के सानिध्य में उपयोगी वस्तु बनाया।
वहीं श्रावणी को प्रथम, सनय रोहतगी को द्वितीय और शुभ रोहतगी को तृतीय पुरस्कार वितरण किया. वहीं कार्यक्रम में डॉ. बिदू रानी, डॉ. शशि रोहतगी, डॉ. सरिता रोहतगी, शिल्पी रोहतगी, नताशा रोहतगी, मंजू रोहतगी, शीला, मालिनी रोहतगी, शालिनी, प्रज्ञा, इति, विनीता, आरती, मीना, पायल, राधा समेत अन्य महिलाए सक्रिय थी।
