बिहार

प्रखंड शिव मंदिर तालाब में बच्चे करेंगे वोट की सवारी

फुलवारी शरीफ, अजीत। नगर परिषद फुलवारी शरीफ की बैठक मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में अध्यक्ष आफताब की अध्यक्षता में हुई . अध्यक्ष आफताब आलम ने बताया कि प्रखंड शिव मंदिर तालाब का सुंदरीकरण करते हुए पूर्वी छोर पर घाट का निर्माण स्ट्रीट लाइट लगाने का काम कराया जाएगा .

इसके अलावा इस तालाब में नौकायन की व्यवस्था होगी. इस तालाब में बच्चों को वोट से सैर कराए जाने का काम शुरू किया जाएगा, इससे यहां बच्चों का मनोरंजन एवं लोगों को एक पिकनिक स्पॉट भी मुहैया हो जाएगा. बैठक में विधायक गोपाल रविदास समेत तमाम वार्ड पार्षद शामिल हुए.

Related posts

पटनासिटी के 9tees Cafe में पहली बार आयोजित हुई दिवाली पार्टी, गेम्स और संगीत से सजी शाम

बिहार में भाजपा वोट चोरी ही नहीं कर रही है, बल्कि जनादेश की डकैती भी कर रही है : प्रो मनोज कुमार झा

सिख विरोधी नरसंहार के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली में पदयात्रा