झारखण्ड

नदी में नहा रहे थे बच्‍चे, दो बच्चों की मौत

गिरिडीह(न्यूज़ क्राइम24): शहरी इलाके से दो किलोमीटर दूर छठ पर्व के खरना के दिन मंगलवार को मंगरोडीह गांव में दो परिवारों के 4 बच्चों की जान नदी में डूबने से चली गई। जानकारी के अनुसार, खरना पूजा के लिए गांव की महिलाएं नदी स्नान और प्रसाद लाने उसरी नदी गई थीं। महिलाओं के साथ गांव के मदन सिंह की 10 साल की बेटी सुहाना कुमारी, टिंकू सिंह की बेटी सोनाक्षी कुमारी, श्‍याम सिंह की नतिनी दीक्षा कुमारी और महेश सिंह का 12 साल का बेटा मुन्ना कुमार भी गए थे। नहाने के दौरान ये गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर एसडीपीओ अनिल सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।एक बच्‍चे ने दी घटना की जानकारी।नदी से लौटे एक बच्चे ने घटना की जानकारी गांव वालों को दी। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद पहले दो बच्चों को गहरे पानी से निकाला। इन बच्चों को शहर के नर्सिंग होम ले गए. जहा दोनों को मृत बताया गया। दो और बच्चों को भी बाहर निकाला गया।

Advertisements
Ad 1

Related posts

आरएलएसवाई कॉलेज राँची में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का आयोजन, 45 NCC कैडेट्स ने दिखाई सक्रिय भागीदारी

महिलाओं को दिया पर बड़ी सौगात, खाते में आए 5-5 हजार रुपयेहेमंत सरकार

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

error: