बिहार

मेदांता पहुंचे सेंट करेन स्कूल के बच्चे सीखे फर्स्टएड और सीपीआर के गुर

Advertisements
Ad 5

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना के प्रतिष्ठित सेंट करेन स्कूल के छात्रों ने शनिवार को जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का शैक्षणिक दौरा किया. इस दौरान बच्चों ने सीखा कि इमरजेंसी में कैसे फर्स्ट एड दिया जाए और सीपी आर जैसी जीवन रक्षक प्रक्रिया को कैसे अपनाया जाए.

आपात चिकित्सा के इस विशेष सत्र का संचालन इमरजेंसी और ट्रॉमा विभाग के कन्सल्टेंट डॉ. अभिषेक कुमार ने किया. उन्होंने बेहद सरल और रोचक ढंग से बच्चों को यह बताया कि किसी की धड़कन रुक जाए तो कैसे उसकी जान बचाई जा सकती है.

छात्रों ने न सिर्फ ध्यानपूर्वक प्रशिक्षण सुना बल्कि खुद भी फर्स्ट एड और सीपी आर का अभ्यास किया. बच्चों में इस विषय को लेकर खासा उत्साह देखा गया.

Advertisements
Ad 1

दौरे के दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों ने हॉस्पिटल की आपात सेवाएं, आधुनिक तकनीक और डॉक्टरों की विशेषज्ञता को नजदीक से समझा. सबने मिलकर यह जाना कि अस्पताल कैसे संकट की घड़ी में जान बचाने का काम करता है.

विद्यालय के शिक्षकों ने मेदांता की इस पहल की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे प्रयास बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें जिम्मेदार नागरिक भी बनाते हैं। जयप्रभा मेदांता द्वारा किया गया यह आयोजन बच्चों में आपात प्रतिक्रिया कौशल विकसित करने की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम है।

Related posts

पत्रकार हत्याकांड मामले में कोर्ट ने 6 दोषियों को सुनाई आजीवन कारावास

अजूबा फरमान, प्रेम प्रसंग में 7 वर्ष पूर्व शादी करने के बाद पति- पत्नी को भगाय

महिला क्रिकेट चैम्पियनशिप का ट्रॉफी अनावरण

error: