बिहार

राधा कृष्ण बने बच्चों ने मन मोहा, नृत्य कर बांधा समां

पटनासिटी, रॉबीन राज। “नंद के घर आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की” के उद्घोष के साथ पटना के स्कूलों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। हाजीगंज स्थित निजी स्कूलों में  जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमे छोटे-छोटे बच्चे कृष्ण, राधा, वासुदेव, सुदामा एवं गोपियों की पोशाक में बहुत सुंदर लग रहे थे।

Advertisements
Ad 1

राधा-कृष्ण के स्वरूप में पहुंचे छात्र-छात्राओं ने भजनों पर नृत्य किया। इस मौके पर कई छात्र श्री कृष्ण की पारम्परिक वेशभूषा में स्कूल आए। जबकि छात्राएं राधा की वेशभूषा में आईं। छात्रों ने हाथ में बांसुरी, सिर पर मुकुट तथा मोर पंख और चेहरे पर श्रृंगार कर माहौल को कृष्णमय बना दिया। राधा की वेशभूषा में सजी छात्राएं चुनरी और लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं 10वी की छात्रा ने राधा और श्री कृष्ण के भजनों पर नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी।

Related posts

तक्षशिला कॉलेज में 15 दिवसीय सूक्ष्म शिक्षण कार्यशाला शुरू

नवाबगंज में चैती दुर्गा माता की प्रतिमा को दी गई भावभीनी विदाई

सरस्वती शिशु बालिका विद्या मंदिर में त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ

error: