अररिया(रंजीत ठाकुर): एसएसबी जवानों के द्वारा स्कूली बच्चे को खेलकूद की सामग्री प्रदान कर प्रोत्साहन करते हैं वहीं सीमा की सुरक्षा में भी पीछे नहीं रहते हैं। इसी कड़ी में आज दिनांक 09.02.2022 दिन वुधवार को 56वीं वाहिनी बथनाहा के द्वारा कोविड 19 प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए MPC कार्यक्रम के अंतर्गत उत्क्रमिक मध्य विद्यालय कोल्हुआ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे 03 अन्य स्कूल मध्य विद्यालय वैद्यनाथपुर, प्राथमिक विद्यालय विष्णपुर एवं प्राथमिक विद्यालय धामिडिघि के प्रतिभाशाली सीमावर्ती गरीब बच्चों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर कुल 28 छात्र व छात्राओं का उत्साह वर्धन किया गया। जिसमें स्कूल बैग, टी-शर्ट एवं ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी पुरस्कारस्वरूप दिया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य छात्र-छात्राओं के लिए खेल सामग्री के रूप में कैरमबोर्ड और फुटबॉल भी स्कूल को प्रदान किया गया है, जिससे चारो स्कूलों के कुल 1452 बच्चे लाभान्वित हुए।
इस अवसर पर सहायक कमांडेंट श्री अमनेंद्र प्रताप सिंह द्वारा बताया गया कि बच्चों को पुरिष्कृत करने का मूल उद्देश्य हमारे कार्यक्षेत्र में पढ़ रहे स्कूल के बच्चों को खेलकूद से लेकर पढाई लिखाई में अच्छे से अच्छे प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करना है। ये बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं। यदि हमारे बच्चों का मनोबल ऊंचा रहेगा तभी बच्चे सभी क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे पाएंगे। उन्होंने पुरस्कृत सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम के अगले भाग में लड़की बच्चियों को सम्बोधित करते हुए अधिकारी ने उन्हें भविष्य में CAPF जॉइन करने के लिए जागरूक किया जिससे वे आत्मनिर्भर बन सके और अपना कैरियर बनाने के साथ-साथ देश सेवा कर सके I इस अवसर पर मुखिया, सरपंच, उप – मुखिया, वार्ड सदस्य, स्कूल चारो स्कूल के प्रधानाध्यापक, इंस्पेक्टर मंतोश कुमार, सब-इंस्पेक्टर प्रेम कुमार गुप्ता, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाये व छात्र -छात्राएं उपस्थित थे। एस. एस. बी. द्वारा किये गए इस कार्य की स्कूल प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय जनता द्वारा काफी सराहना की गई।
