बिहार

शाम 6 बजे बेउर जेल से निकले अनंत सिंह

फुलवारीशरीफ, अजित। बिहार के चर्चित विधायक अनंत सिंह सोमवार की शाम करीब 6 बजे पटना के बेउर जेल से जमानत पर रिहा होकर बाहर निकले. रिहाई की खबर मिलते ही जेल परिसर के बाहर पहले से मौजूद समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. जैसे ही वे बाहर आए, सैकड़ों गाड़ियों का लंबा काफिला उनके पीछे-पीछे चल पड़ा और पूरा इलाका नारों से गूंज उठा। जेल से निकलने के बाद उनका काफिला बेउर मोड़ होते हुए बाइपास पहुंचा और वहां से अनिसाबाद गोलंबर के रास्ते पटना की ओर रवाना हो गया. इस दौरान काफिले की लंबी कतार ने सड़क पर अलग ही नजारा पेश किया. कई जगहों पर समर्थक सड़क किनारे खड़े होकर उनका स्वागत करते नजर आए और फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया।

बताया जाता है कि अनंत सिंह पिछले करीब चार महीने से राजद नेता दुलारचंद यादव हत्याकांड में न्यायिक हिरासत में बंद थे. हाल ही में पटना हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई संभव हो सकी। उनके पटना स्थित सरकारी आवास पर भी भव्य स्वागत की तैयारी की गई है. समर्थकों के लिए खाने-पीने की विशेष व्यवस्था की गई है और बड़ी संख्या में लोग वहां जुटने लगे हैं। समर्थकों का कहना है कि उनके नेता की रिहाई उनके लिए किसी त्योहार से कम नहीं है. जानकारी के अनुसार मंगलवार को वे मोकामा के लिए रवाना होंगे, जहां उनका भव्य रोड शो प्रस्तावित है. इसके साथ ही बड़हिया स्थित महारानी स्थान मंदिर में पूजा-अर्चना का भी कार्यक्रम तय है.
रिहाई के बाद अनंत सिंह के काफिले को देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा. फिलहाल उनकी रिहाई के बाद पटना और आसपास के इलाकों में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

Related posts

ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद नहीं चेता प्रशासन, टूटा रिंग बांध…

पति ने पत्नी पर ब्लेड से किया जानलेवा हमला, शरीर पर दो दर्जन से अधिक जख्म!

नेपाल से कार में लाया जा रहा था 104 किलो गांजा, घुरना पुलिस ने चालक को दबोचा

error: