अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के डुबरबन्ना में आज दिनांक 03 फरवरी 2022 दिन गुरुवार को 56वीं वाहिनी बथनाहा द्वारा कोविड 19 प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए उत्क्रमिक मध्य विद्यालय डूमरबन्ना के प्रतिभाशाली सीमावर्ती गरीब बच्चों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर कुल 29 छात्र व छात्राओं का उत्साह वर्धन किया गया। जिसमें स्कूल बैग, टी-शर्ट एवं ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी पुरस्कार स्वरूप दिया गया। इसके अतिरिक्त अन्य छात्र-छात्राओं के लिए खेल सामग्री के रूप में कैरमबोर्ड और फुटबॉल भी स्कूल को प्रदान किया गया, जिससे स्कूल के कुल 650 बच्चे लाभान्वित हुए।
इस अवसर पर उप-कमांडेंट श्री कस्तूरी लाल द्वारा बताया गया कि बच्चों को पुरिष्कृत करने का मूल उद्देश्य हमारे कार्यक्षेत्र में पढ़ रहे स्कूल के बच्चों को खेलकूद से लेकर पढाई लिखाई में अच्छे से अच्छे प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करना है। ये बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं। हमारे बच्चों का मनोबल ऊंचा रहेगा तभी बच्चे सभी क्षेत्रों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे पाएंगे। मैं यहां पुरिस्कृत सभी बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ।
इस अवसर पर मुखिया मो० इमाजूद्दीन, सरपंच श्री लोचन कामेत, वार्ड सदस्य श्री बेचू शर्मा, स्कूल के प्रधानाध्यापक श्री कृष्ण कुमार पासवान, समस्त शिक्षक, स्थानीय जन-प्रतिनिधि व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
एसएसबी जवानों द्वारा किये गए कार्यक्रम की स्कूल प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा काफी सराहना की गई और अनुरोध किया कि 56वीं वाहिनी एसएसबी बथनाहा समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आहूत करते रहें जिससे गरीब सीमावर्ती बच्चें सही राह पर चलकर अपने जीवन को सार्थक बना सके।
