बिहार

एक दूसरे को बचाने में डूबकर बालक की हुई मौत, बाल-बाल बचा दो बालक

जमुई(अंजुम आलम): क्यूल नदी के बिहारी घाट पर रविवार की शाम नहाने के दौरान तीन बालक डूब गया। आपस में ही एक दूसरे को बचाने के चक्कर में दो बालक बाल-बाल बच गया जबकि एक बालक नदी के गहरे गड्ढे में चला गया। उसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को हुई। फिर आनन-फानन में बालक को कड़ी मशक्कत के बाद ढूंढ कर गड्ढे से निकाला गया। उसके बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां डाक्टर विनोद कुमार ने जांच के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया। मृतक बालक की पहचान शास्त्री कालोनी निवासी मनोज कुमार वर्मा के पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि बालक अपने दो साथियों के साथ नहाने के लिए बिहारी घाट गया था। नहाने के दौरान ही एक बालक डूबने लगा। जिसे दोनो बालक बचाने लगे। इस दौरान दो बालक तो बाल-बाल बच गया और आदित्य कुमार नदी के गहरे गड्ढे में चला गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक बालक दो भाइयों में छोटा भाई था। उसे दो बहन भी है।।। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है। स्वजन का रो- रो कर बुरा हाल हो रहा है। बालक को देखने के लिए सदर अस्पताल में लोगों की काफी भीड़ लगी हुई है। लोग जिला प्रशासन व संवेदक के खिलाफ आक्रोश जता रहे हैं।

Related posts

रिश्वतखोरी के वायरल वीडियो पर वैशाली SSP का बड़ा एक्शन, महिला दरोगा नेहा सिन्हा निलंबित

छठ महापर्व और मातृशक्ति पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा नेत्रियों ने कोतवाली थाने में दी शिकायत, FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना द्वारा संविधान दिवस का आयोजन किया गया