बिहार

मदनपुर बाजार में ट्रक ने युवक को रौंदा घटनास्थल पर ही हुई युवक की दर्दनाक मौत!

औरंगाबाद(प्रमोद कुमार सिंह): मदनपुर बाजार में ट्रक ने युवक को रौंदा घटनास्थल पर ही हुई युवक की दर्दनाक मौत। प्राप्त जानकारी के अनुसार मदनपुर थाना क्षेत्र के मदनपुर बाजार में सोमवार की सुबह 6 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने एनएच 19 के किनारे किनारे जा रहे एक युवक को रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान मदनपुर बाजार के ही स्वीट इंडिया होटल के संचालक शशि साव के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शशि सुबह में मदनपुर बाजार के पानी टंकी के समीप स्थित अपने होटल को खोलने सड़क के किनारे किनारे जा रहा था।

तभी औरंगाबाद से शेरघाटी के तरफ जा रही एक ट्रक अनियंत्रित होकर उसे रौंद दिया और एनएच की रेलिंग को तोड़ते हुए सड़क के किनारे स्थित एक आरएमपी चिकित्सक के घर के करकट के शेड में जा टकराई।ट्रैक के चालक ने किंब्रेक लग गई जिससे एक बड़ा हादसा होते होते रह गया और उस घर के लोग बाल बाल बच गए।यह मकान आरएमपी चिकित्सक राजू की बताई जा रही है।हादसे के बाद ट्रक का चालक तथा सह चालक फरार हो गया है। स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना मदनपुर थाना को दी गई है। घटना के बाद से घटनास्थल पर दोनों तरफ गाड़ियों की कतार लग गई है।जिससे सड़क जाम हो गया है घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस शव को अपने कब्जे में लेने एवं एनएच जाम छुड़वाने के प्रयास में लगी हुई है। परिवारवालों का रो रो कर बुरा हाल है।

Related posts

औरंगाबाद दुष्कर्म मामले की जांच के लिए राजद की छह सदस्यीय समिति कल जाएगी घटनास्थल

उर्वरक की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 330 लाइसेंस रद्द एवं 72 मामलों में प्राथमिकी दर्ज :मंत्री श्री विजय कुमार

गंगा के बढ़ते जलस्तर का सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया निरीक्षण

error: