बिहार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 125 यूनिट फ्री बिजली को लेकर उपभोक्ताओं से किया सीधा संवाद

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे नवाबगंज पंचायत भवन परिसर, हाई स्कूल अंचरा, पंचायत सरकार भवन पथराहा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बबुआन में मंगलवार को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 125 यूनिट फ्री बिजली को लेकर उपभोक्ताओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान 125 यूनिट फ्री बिजली के फायदे गिनाए और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने कहा कि बिजली के क्षेत्र में सुधार हेतु बड़े पैमाने पर काम शुरू किया गया। ऊर्जा विभाग का बजट बढ़ाया गया। बिजली की आपूर्ति बढ़ाई गई। सभी गांव और टोलों में बिजली पहुंचाई गई। 2015 में 7 निश्चय के अंतर्गत हर घर बिजली पहुंचाने का फैसला लिया गया। 2018 में हर घर में बिजली पहुंचा दी गई। बिजली खरीदने में सरकार को काफी ज्यादा खर्च होता है। लागत से ज्यादा पैसा देना पड़ता है। फिर भी सस्ती दर पर बिजली उपलब्ध कराई जाती रही है। अब सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने का निर्णय कर इसे लागू कर दिया है। इससे बिजली उपभोक्ताओं में खुशी है।

Related posts

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव

“Run for Nasha Mukt Bihar” के संदेश के साथ 15 मार्च को पटना मैराथन 2026 का आयोजन

शेखपुरा में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, उप विकास आयुक्त ने दिए निर्देश

error: