बिहार

पंचायत प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री ने दिया बड़ा तोहफा

पटना, अजीत। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 1 अणे मार्ग स्थित ‘लोक संवाद’ में बिहार राज्य के मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्यों तथा सरपंच, उप सरपंच एवं पंचों के शिष्टमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की।

राज्य के मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्य तथा सरपंच, उप सरपंच एवं पंचों के शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात के क्रम में अपनी-अपनी समस्यायें रखीं। मुख्यमंत्री ने समस्याओं को सुनने के बाद कहा कि राज्य में पंचायती राज व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाये गये हैं। वर्ष 2005 में सरकार में आने के बाद पंचायती राज व्यवस्था को बेहतर किया गया। पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों के चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया।

Advertisements
Ad 1

इसके कारण बड़ी संख्या में महिलाएं समाज का नेतृत्व करने को लेकर आगे आयीं। गांवों तथा टोलों में पक्की गली नाली का निर्माण कराया गया। हर घर तक नल का जल पहुंचाया गया। हर घर तक बिजली पहुंचा दी गई है। सभी पंचायतों के वार्डों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाया जा रहा है। पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें पंचायत के सभी लोगों की समस्याओं का समाधान एक ही छत के नीचे हो सकेगा। आप सभी जनप्रतिनिधियों से मेरा आग्रह है कि समाज में सभी को साथ लेकर चलें और समस्याओं का समाधान करें। खूब मन लगातार काम करें। गांवों के विकास के लिए जो कार्य किये गये हैं उसकी सतत् निगरानी करते रहें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी लोग बेहतर ढंग से काम करते रहें। आप सबने जो मांग की है, उसके आधार पर मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्य तथा सरपंच, उप सरपंच एवं पंच के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की जायेगी। इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस० सिद्धार्थ, पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, वित्त विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी तथा पंचायती राज विभाग के निदेशक आनंद शर्मा उपस्थित थे।

Related posts

एम्स पटना में पप्पू यादव ने रेप पीड़िता से की मुलाकात, इलाज के लिए दी आर्थिक मदद और सख्त कार्रवाई की मांग

14 साल से विदेश में फंसे पटना के प्रोफेसर की पुकार: वेतन बकाया, डिक्री लागू नहीं, खुद को ‘जिंदा’ साबित करने की लड़ाई

मारुति नंदन संकट मोचन हनुमान मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव, भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी

error: