बिहार

धूमधाम से मनाया गया छठी समारोह

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) गुरुवार को पौराणिक संकट मोचन हनुमान मंदिर दुर्गा स्थान गायघाट में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर श्री कृष्णा छठी समारोह बहुत ही धूम – धाम से मनाई गई। इस शुभ अवसर पर भगवान का अलौकिक श्रृंगार किया गया,पूरे मंदिर को बैलून,फूल माला और रंग बिरंगी बिजली के बल्ब से सजाया गया। संध्या समय से ही संकड़ों महिला भक्त जन भगवान का सोहर गीत गाते हुए झूमते नाचते रहे। उसके बाद भगवान का छप्पन प्रकार का भोग लगाया एवं महाआरती किया गया। हजारों भक्त जन भगवान का प्रसाद किया।

इस अवसर पर मंदिर के अध्यक्ष काशीनाथ सर्राफ, सचिव विजय कुमार, सह सचिव राजेश कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष गोपाल कुमार गोल्डन, मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ठाकुर, विधि व्यवस्था प्रभारी छोटू गिरी, कार्यालय प्रभारी मोहन प्रसाद, पूजा प्रभारी अमित कुमार पांडेय, अंजीत शर्मा, पंकज गुप्ता, अभय सिंह, अनिल कुमार, गंगाधर गिरी, बलराम चौधरी, मधु मंजरी, अमित गुप्ता, सुरेंद्र कुमार मेहता के साथ साथ कई गणमान्य एवं अन्य भक्त शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related posts

छठ व्रती महिलाओं के सिंदूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ लोजपा का विरोध मार्च

मधुरेंद्र ने उकेरी नीतीश कुमार की 10 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा, रेत पर लिखा ‘बिहार का सर्वांगीण विकास’

2 दिसंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा श्री मंगशीर वदी नवमी महोत्सव 2026, दादी मंदिर में होगा भव्य आयोजन