बिहार

बांकीपुर में चंद्रवंशी समाज ने एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन का लिया संकल्प, डॉ. प्रेम कुमार ने चलाया व्यापक जनसंपर्क अभियान

पटना, (मूस क्राइम 24) बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन एनडीए समर्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने के उद्देश्य से बिहार विधानसभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इससे पूर्व मीठापुर स्थित जैन धर्मशाला में चंद्रवंशी समाज की विशाल बैठक आयोजित हुई, जिसमें हजारों की संख्या में समाज के लोगों ने भाग लेकर एनडीए प्रत्याशी श्री नीरज कुमार सिन्हा को कमल के निशान पर मतदान कर भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में बिहार सरकार के माननीय मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, राज्यसभा सांसद हांस सिंह चंद्रवंशी, पूर्व सांसद श्री चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, नोखा के विधायक श्री नागेंद्र प्रसाद चंद्रवंशी, पटना की उपमहापौर श्रीमती रश्मि चंद्रवंशी, विधान परिषद सदस्य श्री अनिल ठाकुर, प्रख्यात दंत चिकित्सक डॉ. धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी, श्री शिवपूजन चंद्रवंशी, श्री रणविजय रोशन चंद्रवंशी, श्री रंजीत चंद्रवंशी, श्री संजीव भगत, श्री सुबोध कपूर, श्री दीपू जी सहित भाजपा, जदयू, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अनेक नेता, पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि चंद्रवंशी समाज सहित समस्त अति पिछड़ा वर्ग सदैव राष्ट्रहित, विकास और सुशासन की राजनीति का समर्थक रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और एनडीए ने अति पिछड़ा वर्ग को सम्मान, भागीदारी और नेतृत्व का अवसर प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार सरकार ने गरीब, अति पिछड़ा एवं वंचित वर्ग के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं, जिनका लाभ लाखों परिवारों तक पहुंच रहा है। आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण तथा आधारभूत संरचना के क्षेत्र में हुए विकास कार्यों से समाज को व्यापक लाभ मिला है।

इसके उपरांत डॉ. प्रेम कुमार ने मीठापुर, मीठापुर बी एरिया, गोरिया मठ, जयप्रकाश नगर, सब्जी मंडी, फल मंडी तथा आसपास के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया। उन्होंने विशेष रूप से चंद्रवंशी समाज सहित सभी वर्गों के मतदाताओं से एनडीए प्रत्याशी श्री नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि मतदान के दिन इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर क्रम संख्या–2 पर अंकित कमल चुनाव चिन्ह का बटन दबाकर श्री नीरज कुमार सिन्हा को भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसेवा की गति और अधिक तेज हो सके।

जनसंपर्क अभियान के दौरान विभिन्न मोहल्लों में स्थानीय नागरिकों ने डॉ. प्रेम कुमार एवं एनडीए नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। लोगों ने एनडीए सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विश्वास व्यक्त करते हुए श्री नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में भारी समर्थन का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित हजारों लोगों ने एक स्वर में संकल्प दोहराया कि वे बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए समर्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री नीरज कुमार सिन्हा को कमल के निशान पर मतदान कर ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएंगे।

Related posts

बाँकीपुर उपचुनाव : ए.एन. कॉलेज मतगणना केंद्र की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

बिहार के सभी स्कूलों में अब शनिवार को हाफ-डे, टिफिन ब्रेक के बाद होगी छुट्टी

पटना एयरपोर्ट ने रचा नया कीर्तिमान, ASQ सर्वे में देश में तीसरा और दुनिया में 69वां स्थान

error: