बिहार

प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की सीईओ ने बिहार बोर्ड की छात्राओं से किया संवाद

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रुक्मणि बैनर्जी द्वारा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से जुड़ी सेकंड चांस कार्यक्रम की बालिकाओं के साथ संवाद किया गया जिसके तहत उन बालिकाओं को फोकस करते हुए बातचीत कि गई, जो पहले बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो गई थीं और अब इस कार्यक्रम के माध्यम से दोबारा दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने का प्रयास कर रही हैं।

इस संवाद का उद्देश्य छात्राओं को प्रोत्साहित करना, उनकी शैक्षणिक एवं सामाजिक चुनौतियों को समझना और उन्हें आगे के करियर के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना था। सीईओ रुक्मणि बैनर्जी ने शिक्षा के महत्व, आत्मविश्वास, तकनीकी दक्षता और नेतृत्व विकास जैसे विषयों पर छात्राओं के साथ खुलकर बातचीत की।

उन्होंने कहा कि “यदि लड़कियों को सही दिशा, समर्थन और अवसर मिले तो वे समाज के हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकती हैं।” कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा ली। उन्होंने भविष्य को लेकर सवाल पूछे और उसके समाधान के लिए सुझाव प्राप्त किए।

यह कार्यक्रम शिक्षा में दूसरा अवसर देने की एक सशक्त पहल है, जो बालिकाओं को फिर से आत्मनिर्भर बनने का मार्ग प्रदान करता है। इस कार्यक्रम के सफल संचालन में मुख्य रूप से कार्यक्रम समन्वयक राजेश कुमार पाण्डेय, स्नेहा रानी तथा नंदीश्वरी कुमारी की भूमिका रही है।

Related posts

नेपाली नागरिक 34 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई

सड़क हादसे के बाद बवाल, कई वाहनों में लगाई आग

एनएमसीएच में विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक से दिया स्तनपान का संदेश

error: