बिहार

संजय सिंह की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है केंद्र सरकार : आप

पटना, न्यूज क्राइम 24। दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद देश की सियासत गरमा गई है। ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल तमाम राजनीतिक दल इसे लेकर केंद्र सरकार पर हमला कर रहे हैं और इसे बीजेपी सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग बता रहे हैं।

आप बिहार के प्रदेश प्रवक्ता बबलू प्रकाश ने कहा कि का कहना है ये गिरफ्तारी संजय सिंह की आवाज दबाने के लिए की गई है। पूरी कार्यवाई प्रतिशोध की भावना से की गई है। जबकि हाल ही में जब सुप्रीम कोर्ट ने एजेंसियों को प्रतिशोध की भावना से काम न करने को लेकर चेताया था तब यह उम्मीद जगी थी कि अब शायद निष्पक्षता से काम होगा। मगर केंद्र सरकार ने सारी मर्यादाएं तार-तार कर दी हैं। सत्ता लोकलाज से चलती है।

आगे कहा- केन्द्र की भाजपा सरकार पिछले 15 महीने से आम आदमी पार्टी के नेताओं को सरकारी एजेंसियों के द्वारा परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि जब से इंडिया गठबंधन का निर्माण हुआ है तभी से केन्द्र सरकार की नींद हराम हो गयी है। उन्हें लगता है कि 2024 का लोक सभा चुनाव ED और CBI के बदौलत जीत लेंगे, इसलिए विपक्षी नेताओं को बारी बारी से गिरफ्तार कर रहे हैं। केंद्र सरकार को पता नहीं है कि आम आदमी पार्टी का हर एक नेता कट्टर ईमानदार है उनके घरों में छापेमारी करने कुछ नही मिलेगा। जनता सबकुछ देख रही है। पूरा देश समझ रहा है कि सरकार किस प्रकार आम आदमी पार्टी के नेता और इंडिया गठबंधन के नेताओं को टारगेट कर रही है।आगामी लोकसभा चुनाव में यही जनता भाजपा को आइना दिखा देगी।

प्रदेश मीडिया प्रभारी, राजेश सिन्हा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की 70 हजार का करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोपी अजित पवार, चिटफंड घोटाले के आरोपी सुवेन्दु अधिकारी, 300 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोपी नारायण राणे, हेमंत बिस्वा शर्मा, भावना गावली, हसन मुश्रीफ जिस पर खुद महाराष्ट्र के भाजपा नेता किरीट सोमैया ने 158 करोड़ के भ्रष्टाचार का सबूत पेश किया, ईडी ने छापा भी मारा था, जब वो व्यक्ति भाजपा के शरण में आ गया तो महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर बना दिया गया। कुलदीप सेंगर, बृजभूषण सिंह जैसे बलात्कारी पर आज तक कोई कार्यवाई नही हुई उनका बाल भी बांका नहीं हो पाया। “ED-CBI हर जगह पहुंच जाती है लेकिन यहां नहीं पहुंची क्योंकि ये सभी के सभी भाजपा वाशिंग पाउडर में घुलकर साफ हो चुके है।

Related posts

मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्यापुलिस जांच में जुटी

पटना में ‘Skate for a Safer Tomorrow’ रोड सेफ्टी स्केटिंग मैराथन आयोजित

हत्या के प्रयास मामले की नामजद महिला आरोपी गिरफ्तार, शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक गिरफ्तार!

error: