बिहार

भोगीपुर के आर्यन और हैप्पी की सफलता पर मना जश्न, केक काटकर मचाया हुड़दंग

फुलवारी शरीफ, (अजित) सीबीएसई 10वीं परीक्षा 2025 में भोगीपुर के एकतापुरम मोहल्ले के दो छात्र आर्यन और हैप्पी ने शानदार सफलता हासिल की है. आर्यन ने 95% और हैप्पी ने 89% अंक प्राप्त किए हैं. इनकी सफलता पर कॉमर्शियल फ्लोर, एकतापुरम में केक काटकर जश्न मनाया गया. गांव के बच्चों में जमकर उत्साह का माहौल के बीच खूब हुड़दंग मचाया.दोनों छात्र न केवल भाई हैं बल्कि एक ही स्कूल और मोहल्ले से पढ़े हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद इनकी मेहनत मिसाल बनी है. मिशन नौनिहाल सम्मान और छत्रपति एकतापुरम नागरिक एसोसिएशन समेत कई संस्थाओं ने इन्हें शुभकामनाएं दी हैं.

आर्यन के पिता मनोरंजन कुमार और माता नीलम देवी चकबिहारी, फतुहा के निवासी हैं. वहीं हैप्पी के पिता नितीश कुमार और माता प्रियंका सिंह गंज जलालपुर, पुनपुन से हैं. फिलहाल दोनों परिवार एकतापुरम, भोगीपुर में रहते हैं.

Related posts

बाकरगंज के लगभग 75 दुकानदारों से जुड़े व्यवसायिक संगठन की मिली जिम्मेदारी

सुनसान घर में छह वर्षीय बच्ची का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका

बीमारों का इलाज सबसे बड़ी सेवा, जाति-धर्म भूल हर मरीज को भारतवासी समझें : राज्यपाल

error: