बिहार

केक काट गरीब लोगों मे भोजन वितरण कर मनाया अपना जन्मदिन

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): बिहार की राजधानी पटना के दरियापुर ब्रह्म स्थान पंच मंदिर स्थित अपने आवास पर समस्त रुद्र शक्ति सेना संस्था के युवा शक्ति जिला पटना सदस्यों एवं थाना अधिकारियों ने मिलकर रुद्र शक्ति सेना संस्था के युवा शक्ति राष्ट्रीय सदस्य व पटना जिला अध्यक्षा श्री नीरज पंडित के नेतृत्व में पटना दरियापुर के सड़कों पर रहने वाले गरीब लोगों के बीच संस्थान के युवा शक्ति पटना टीम ने पटना जिला अध्यक्ष श्री नीरज पंडित जी का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया।

इस दौरान रुद्र शक्ति सेना संस्थान की युवा शक्ति पटना जिला अध्यक्ष ने गरीब लोगों को सनातन धर्म के प्रति जागरूक करते हुये सभी सड़कों पर रहने वाले गरीब पीड़ित लोगों को भोजन कराया साथ मे उन्होने अपने जन्मदिन का केक, चॉकलेट, भी वितरित किए, इस दौरान लगभग 50 गरीब लोगों में भोजन वितरण किया गया साथ ही समस्त सड़कों पर रहने वाले गरीब परिवार के लोगों ने युवा शक्ति पटना जिला अध्यक्ष श्री नीरज हिन्दू जी को आशीर्वाद देते हुए उनकी उज्जवल भविष्य एवं लंबी उम्र के लिए प्रर्थना भी किए यह देख पटना जिला अध्यक्ष भावुक होकर उन्होंने कहा कि समस्त देश वासियों से मेरा एक आग्रह है कि आप सभी अपना और अपने बच्चों का जन्म उत्सव ईन सड़कों पर रहने वाले गरीब लोगों के साथ मनाया करे बहुत आनंद मेहसूस होगा जिस प्रकार हमे आज हो रहा है।

Advertisements
Ad 1

साथ ही उन्होंने कहा कि बहुत जल्द संस्था के माध्यम बिहार की राजधानी पटना मे भी गरीब पीड़ित परिवार के बच्चों के लिए बहुत जल्द स्कूल खुलने की घोषणा की जाएगी जिसमें गरीब पीड़ित परिवार के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा के साथ साथ निःशुल्क ट्यूशन पढ़ाने की कोशिश भी की जाएगी। इस दौरान संस्थान की समस्त पटना की टीम ने संस्था के द्वारा चलाये जा रहे स्कूल चलो अभियान की शुरुआत होने वाले कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे ।

Related posts

विधिक सेवा प्राधिकरण अररिया के द्वारा महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण पर जानकारी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पटना सिटी इप्टा का वार्षिक सम्मेलन आयोजित

जहानाबाद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘पिंक गाड़ी’ का शुभारंभ

error: