ताजा खबरेंबिहार

बिहार में नई गाइडलाइन को लेकर आपदा समूह आज करेगा फैसला, स्कूल-कॉलेज सहित अन्य चीजों पर निणर्य!

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): बिहार में कोरोना की तीसरी कहर को देखते हुए गृह विभाग की ओर से जारी की गई गाइडलाइन की समयसीमा कल 21 जनवरी को समाप्त हो रही है। 22 जनवरी से राज्‍य में नई गाइडलाइन लागू हो जाएगी, लेकिन इसकी घोषणा अब तक नहीं हुई है। गुरुवार को राज्‍य स्‍तरीय आपदा प्रबंधन समूह की पटना में हुई बैठक के दौरान 21 जनवरी तक के लिए प्रभावी किए गए प्रतिबंधों की समीक्षा की गई। राज्‍य में नई गाइडलाइन जारी करने पर फैसला करने के लिए आज एक बार पुन: आपदा प्रबंधन समूह की बैठक होगी।

आज शाम तक नई गाइडलाइन जारी किए जाने की उम्‍मीद है। इसमें बाजार को रियायतें, शादी-विवाह के लिए अतिथियों की सीमा, शैक्षणिक संस्‍थान खोलने और परीक्षाओं के संबंध में निर्देश दिए जा सकते हैं। ऐसा संभावना जताया जा रहा है कि नई गाइडलाइन में प्रदेश के शिक्षण संस्थानों को कोविड नियमों के दिशा-निर्देश के साथ फिर से खोलने की अनुमति मिल सकती है। सीनियर क्लास के स्कूल और कोचिंग खोले जा सकते हैं। वहीं पार्कों को भी खोलने की भी संभावना है।

Related posts

लायंस क्लब ऑफ़ पाटलिपुत्र सेवा के सौजन्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

चोरी के दो एंड्रॉइड मोबाइल के साथ विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

‘युवा फॉर स्वच्छता’ पेंटिंग प्रतियोगिता में सुहानी प्रथम, मनीष द्वितीय और निशा तृतीय

error: