बिहार

हर्षोल्लास के साथ अभिमन्यु यादव का जन्मदिन मनाया

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): केंद्र सरकार के पूर्व मंत्री सह सांसद रामकृपाल यादव के पुत्र अभिमन्यु यादव के जन्मदिन के अवसर पर उनके कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ उनका जन्मदिन मनाया। इस मौके पर अभिमन्यु को बधाई देने के लिए कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में जगह-जगह मिठाई बांटकर अभिमन्यु का जन्मदिन मनाया। 

Advertisements
Ad 1

समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई व केक खिलाया। हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम देखने को मिला। वहीं अभिमन्यु यादव ने कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि मेरे जन्मदिन को खास बनाने के लिए सभी साथियों का तहदिल से धन्यवाद, अपना प्यार ऐसे ही बनाए रखें। उन्होंने कहा कि आपके विश्वास और आपके साथ से मैं जन सेवा में हमेशा तत्पर रहूंगा।

Related posts

सबलपुर सिक्स लेन पुल के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1044 लीटर देशी शराब बरामद!

पटना में STF के सहयोग से वांछित अपराधी गिरफ्तार, कई मामलों में था फरार

जहानाबाद में अपराध नियंत्रण को लेकर सख्ती, एसपी ने दिए कड़े निर्देश

error: