बिहार

MDR शुल्क के प्रस्ताव को स्थगित करने के निर्णय का CAIT बिहार ने किया स्वागत अशोक कुमार वर्मा

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) बिहार के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक कुमार वर्मा ने डिजिटल भुगतान पर प्रस्तावित MDR (Merchant Discount Rate) शुल्क लगाने के निर्णय को स्थगित करने के सरकार के कदम का स्वागत किया है। उन्होंने इसे व्यापारियों के हितों और उनकी चिंताओं से जुड़ा महत्वपूर्ण निर्णय बताते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी के प्रति आभार व्यक्त किया।

श्री अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि CAIT लगातार व्यापारियों के हितों और उनकी समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाता रहा है। इसी क्रम में CAIT के प्रतिनिधिमंडल ने 30 सितंबर 2026 को वित्त मंत्री जी से मुलाकात कर MDR शुल्क के प्रस्ताव को स्थगित करने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में इस प्रस्ताव को टालने से व्यापारियों को राहत मिलेगी और डिजिटल भुगतान प्रणाली के प्रति उनका विश्वास बनाए रखने में मदद मिलेगी। छोटे एवं मध्यम व्यापारियों के लिए डिजिटल भुगतान आज कारोबार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। ऐसे में डिजिटल लेन-देन पर अतिरिक्त शुल्क का संभावित बोझ व्यापारियों के साथ-साथ ग्राहकों को भी प्रभावित कर सकता है।

CAIT बिहार अध्यक्ष ने कहा कि एक मजबूत डिजिटल अर्थव्यवस्था के निर्माण के लिए व्यापारियों का आर्थिक रूप से सशक्त होना आवश्यक है। सरकार और व्यापारी समुदाय के बीच सकारात्मक संवाद एवं बेहतर समन्वय से ही डिजिटल भुगतान व्यवस्था को अधिक सरल, सुलभ और समावेशी बनाया जा सकता है।

श्री वर्मा ने कहा कि CAIT देशभर के व्यापारियों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने और उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी व्यापारियों से जुड़े नीतिगत निर्णय लेते समय उनके व्यावहारिक अनुभवों और सुझावों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Related posts

जिले के कटे होंठ और तालु से ग्रसित 10 बच्चों को उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मुजफ्फरपुर भेजा

बिहार प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर जदयू पटना साहिब के साथियों में खुशियों की लहर

3 सेंटीमीटर के पत्ते पर ‘नारी शक्ति’ का महाघोष, मधुरेन्द्र ने मां दुर्गा के जरिए दिया बड़ा संदेश

error: