बिहार

वक्फ एमेंडमेंट एक्ट पर भाजपा के साथ खड़े होकर जदयू और नीतीश ने स्पष्ट कर दिया कि वह सत्ता और स्वार्थ के लिए किसी हद तक जा सकते हैं : एजाज अहमद

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि नीतीश कुमार ने वक्फ एमेंडमेंट एक्ट पर भाजपा के साथ खड़े होकर स्पष्ट कर दिया है कि उनकी नीतियां सत्ता और स्वार्थ के लिए है और वह किसी हद तक भाजपा के साथ जा सकते हैं। जबकि स्वयं वह कहा करते थे कि मिट्टी में मिल जाऊंगा, लेकिन भाजपा के साथ नहीं जाऊंगा ।आज वह भाजपा के साथ खड़े भी हैं ,और उनकी नीतियों का समर्थन भी कर रहे हैं।

जबकि लालू प्रसाद जी और तेजस्वी जी ने सामने से खड़े होकर सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ मजबूत संकल्पों से उनकी नीतियों का विरोध किया, बल्कि देश के अंदर गंगा जमुनी संस्कृति भाई चारगी की मजबूती के लिए कार्य किया। और भाजपा की नीतियों के खिलाफ खड़े होकर उनकी नीतियों का विरोध किया। जो सेक्युलर होते हैं वह कैरेक्टर से भी सेक्युलर होते हैं और जो सत्ता के लिए स्वार्थ के लिए किसी हद तक समझौता कर ले वह सेक्युलर हो ही नहीं सकता है। इस तरह के अवसरवादिता राजनीति की पोल खोल चुकी है और जनता दल यू अब भाजपा के विचारों के साथ खड़ी है।

Related posts

लावारिस बुजुर्ग महिला को मिला सहारा, मदर टेरेसा सेवाकेंद्र में रखकर की जा रही देखभाल पहचान की अपील

सूचना विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल! डीएम के हाथों पत्रकारों को बांटी गई?

दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी