बिहार

बस ने  ट्रैक्टर में मारी जबरदस्त ठोकर घर में घुसा क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर चालक घायल

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज-फारबिसगंज एनएच 57 के चकला गाने के समीप मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार बस ने पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दिया  ट्रैक्टर एनएच 57 के समीप एक घर पर पलटी मार दिया। इस घटना में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, तो वही घर में मौजूद सभी परिवार के अलावा बस पर सवार दर्जनों यात्री बाल बाल बच गए। घटना के बाद पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को इलाज के लिए फारबिसगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया।

घायल ट्रैक्टर चालक में फारबिसगंज के रामपुर निवासी संजय यादव शामिल है।  वहीं ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे नरपतगंज थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी लिया जिसके बाद दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहन को कब्जे में लेते हुए बस चालक को हिरासत में ले लिया। जानकारी अनुसार मंगलवार दोपहर समीर नामक बस संख्या बी आर 11 पी बी 2365 जो दरभंगा से पूर्णिया जा रहे थे

इसी बीच नरपतगंज फारबिसगंज एनएच 57 के चकला गांव के समीप बालू लोड सोनालिका ट्रैक्टर में पीछे से जबरदस्त ठोकर मार दिया जहां ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर राजेंद्र सिंह के घर पर पलटी मार दिया। इस घटना में राजेंद्र सिंह के घर छतिग्रस्त हो गए तो सभी परिवार बाल-बाल बच गया यह घटना के दौरान बस में सवार लगभग 50 से अधिक यात्री बाल-बाल बच गया मामले को लेकर प्रभारी थानाध्यक्ष सहवीर सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहन को कब्जे में लिया गया है।

Related posts

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए सख्त निर्देश

निवेश पर तीन गुना मुनाफे और कार-बाइक पर भारी छूट का झांसा, 25 से 30 लोग फंसे

महावीर मंदिर में मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

error: