बिहार

जीजा ने साली के साथ जबरन बनाया शारीरिक संबंध, प्राथमिकी दर्ज!

दानापुर(आनंद मोहन): शाहपुर में विवाहिता के साथ धोखे में लेकर बलात्‍कार करने एवं वीडियो बना फेसबुक पर डालने की धमकी देकर बलैकमेल करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीडिता की मां ने स्थानीय थाना में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित मनेर थाना क्षेत्र के सराय निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार कर न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मनेर के सराय के मुल निवासी विकास कुमार शाहपुर के राघोपुर में रहता है। इस दारौन उसने धोखे मे लेकर अपनी विवाहिता के साथ दुष्‍कर्म किया और वीडियो बना लिया। उसके बाद बराबर वीडियो फेसबुक पर लोड करने का धमकी देकर उसके साथ अश्‍लील हडकत करने लगा। जिससे परेशान पीडिता ने सारी बात अपनी मां को बताया। जिसके बाद मां ने विकास कुमार के विरूद्ध शाहपुर थाना में शिकायत दर्ज करायी। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्‍यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि शाहपुर में एक विवाहिता के साथ दुष्‍कर्म करने एवं वीडियो फेसबुक पर डालने के धमकी देकर ब्‍लैकमेल करने का मामला दर्ज किया गया। जिसमें आरोपित विकास कुमार को गिरफ्तार कर न्‍यायिक हिरासत में भेजा गया। दोनो रिस्‍ते में जीजा साली है।

Related posts

पटना सिटी में सजी ‘कैमरे में धड़कता शहर’ फोटो प्रदर्शनी

काजीकोरैया–राघोपुर मार्जिनल बांध के कटाव प्रभावित हिस्से का पथ निर्माण मंत्री इं. कुमार शैलेंद्र ने किया निरीक्षण

पटना ट्रैफिक जवानों का सम्मान, CSR के तहत छाता और टिफिन बैग वितरित

error: