बिहार

चुनाव प्रचार के दौरान टूटा पैर, एम्बुलेंस में आई नामांकन कराने..!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना के संपत चक प्रखंड में पंचायत चुनाव के दूसरे दिन नामांकन करने विभिन्न पदों पर प्रत्याशियों और समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इनमे लंका कछुआरा से रानी देवी , चंचल देवी , तारणपुर कंडाप पंचायत से रंभू सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह, चिपुरा से मनोज कुमार समेत आठ मुखिया प्रत्याशी , 26 पंच प्रत्याशी,6 सरपंच प्रत्याशी ,6 पंचायत समिति और 61 वार्ड सदस्य प्रत्याशी समेत 107 लोगो ने नामांकन दाखिल किया है.

सम्पत चक में लंका कछूआरा पंचायत के वार्ड नम्बर 15 की वार्ड सदस्य के पद पर नामांकन दाखिल करने आयी वृद्ध प्रत्याशी कमला देवी को देखने प्रखंड मुख्यालय परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ गयी । कमला देवी के बेटे ने बताया कि उनकी मां कमला देवी जीतिया के दिन प्रचार कर रही थी उसी दौरान उनका पैर टूट गया , उसके बावजूद नामांकन करने एम्बुलेंस में सवार होंकर पहुंची । गौरीचक नया टोला निवासी कमला देवी लंका कछुआरा के वार्ड नम्बर 15 से नामांकन करने अपने दो पुत्र शंकर सिंह और हेमन्त सिंह के साथ आई थी।

Related posts

कुपोषित बच्चों को स्वस्थ्य और सुरक्षित बनाकर घर वापस भेज रहा पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी), पूर्णिया

छठ घाटों पर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ ससमय पूरी करें : जिलाधिकारी

एटीएम का ताला तोड़कर तीन बैट्री चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार!