बिहार

सड़क दुर्घटना में दूल्हा-दुल्हन की मौत, बहनोई जख्मी पावापुरी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है

नालंदा(राकेश): नालंदा गिरियक थाना अंतर्गत पुरैनी गांव के समीप शनिवार को अवैध बालू लोड ट्रैक्टर से कुचलकर कार सवार दूल्हा-दुल्हन की मौत हो गई। जबकि, दूल्हा का बहनोई घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद चालक, ट्रैक्टर समेत फरार हो गया। मृतकों में दुल्हन गिरियक के सतौआ गांव निवासी कारू चौधरी की 20 वर्षीया पुत्री पुष्पा कुमारी और उसका पति नवादा जिला के रोह थाना क्षेत्र के महराना गांव निवासी तुला चौधरी का 27 वर्षीय पुत्र श्याम कुमार शामिल है। मृतक के जख्मी बहनोई विम्स में इलाजरत हैं।

Advertisements
Ad 1

ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को नवादा जिला से बारात आई थी। शादी के शनिवार की शाम कार में सवार हो दूल्हा के साथ दुल्हन ससुराल जा रही थी। उसी दौरान पुरैनी गांव के समीप अवैध बालू लोड ट्रैक्टर कार में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे मौके पर ही दूल्हा-दुल्हन की मौत हो गई। जबकि, दूल्हा के बहनोई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर समेत फरार हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि सतौआ में हर दिन बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन होता है। लोगों ने पुलिस पर भी बालू धंधेबाजों से मिलीभगत का आरोप लगाया।

Related posts

सीएम सम्राट चौधरी ने VC से किया शेखपुरा के 6 मॉडल विद्यालयों का उद्घाटन

सीएम सम्राट चौधरी ने शिवहर में किया बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल का लोकार्पण, कहा -अटल जी का सपना, मोदी जी के नेतृत्व में हुआ साकार

सीएम सम्राट चौधरी ने एक साथ 551 ‘सरस्वती विद्या निकेतन’ का किया उद्घाटन

error: