ताजा खबरेंराष्ट्रीय

BREAKING : भारत और पाकिस्तान के बीच खत्म हो गया युद्ध

Advertisements
Ad 5

न्यूज़ क्राइम 24। भारत-पाकिस्तान के बीच अब युद्धविराम हो गया है. इसकी जानकारी देते हुए विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि आज दोपहर 3.35 बजे दोनों देशों के DGMO के बीच बातचीत हुई थी. इसमें फैसला लिया गया था कि आज शाम 5 बजे से दोनों देश आकाश, जल, और थल पर तत्काल हमले रोक देंगे. इसके साथ ही दोनों देशों के बीच सीजफायर हो गया है. मिसरी ने कहा कि 12 मई को दोनों देशों के अधिकारी आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

Advertisements
Ad 1

बता दें कि भारत और पाकिस्तान ने अमेरिका की मध्यस्थता में चली लंबी बातचीत के बाद युद्धविराम पर सहमति जताई है. इसे लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया है. ये कदम तब उठाया गया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर लगातार ड्रोन हमले, गोलेबारी और तनावपूर्ण हालात बने हुए थे, जिससे क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ गई थी। वहीं, पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि भारत और पाकिस्तान ने तत्काल प्रभाव से संघर्षविराम पर सहमति जताई है।

Related posts

BREAKING : ठंड को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव

पटना में बस कारोबारी की गोलियों से हत्या, ग्रामीणों ने दो भागते अपराधियों को पीट-पीटकर मार डाला

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : कल होगी मतगणना, सभी स्कूल रहेंगे बंद

error: