ताजा खबरेंबिहार

Breaking: अंतिम फैसला आज, सोमवार से खुल सकते हैं सभी शिक्षण संस्थान और अन्य..!

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): बिहार में कोरोना के संक्रमण की घटती दर को देखते हुए स्कूलों को फिर से खोलने के लिये सरकार तैयार है। बिहार में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर लगभग खत्म होने की कगार पर है। शुक्रवार को राज्य आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में कोरोना को लेकर पहले से जारी प्रतिबंधों को शिथिल करने के मामले में गहन विचार-विमर्श किया गया. इस बैठक में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय खोलने के मामले पर भी विचार किया गया। रविवार को दोपहर 12 बजे बैठक में अंतिम तौर पर फैसला लिया जाना है।

बता दें कि पहले से जो करोना प्रोटोकॉल जारी किया गया है, उसकी डेडलाइन 6 फरवरी को पूरी हो रही है। इसी दिन सरकार अंतिम फैसला करेगी। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार बिहार में सात फरवरी से नाइट कर्फ्यू को खत्म कर दिया जाएगा। साथ ही सिनेमा हॉल, पार्क और मॉल, धार्मिक स्थल को भी फिर से खोलने की अनुमति दी जा सकती है। वहीं विवाह समारोह में भी लगी पाबंदी हट सकती है। सरकारी और निजी कार्यालय पूरी क्षमता के साथ खुल सकते हैं। हालांकि कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा।

Related posts

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 5400 पाउच शैंपू के साथ बाइक सवार गिरफ्तार!

नशामुक्ति की ओर’ में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता विशेषज्ञों से खुलकर हुआ संवाद

एसडीएम प्रिया रानी एवं डीडीसी आकांक्षा आनंद की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित कर हुआ मेले का शुभारंभ