ताजा खबरेंबिहार

BREAKING : अत्यधिक ठंड के कारण पटना जिले में कक्षा 8 तक के विद्यालय 30 दिसंबर तक बंद

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना जिले में लगातार पड़ रही अत्यधिक ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को ध्यान में रखते हुए जिला दंडाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस.एन. ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के तहत आदेश जारी किया है।

Advertisements
Ad 1

जारी आदेश के अनुसार पटना जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित कक्षा 8 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर 30 दिसंबर 2025 तक पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश 27 दिसंबर 2025 से प्रभावी होगा। वहीं कक्षा 8 से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 3:30 बजे के बीच संचालित की जा सकेंगी। जिला प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया है कि वे आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों का पुनर्निर्धारण करें। हालांकि प्री-बोर्ड एवं बोर्ड परीक्षाओं के लिए संचालित की जा रही विशेष कक्षाएं एवं परीक्षाएं इस आदेश से मुक्त रहेंगी। जिला दंडाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह आदेश 30 दिसंबर 2025 तक प्रभावी रहेगा। आदेश दिनांक 26 दिसंबर 2025 को हस्ताक्षर एवं न्यायालय की मुहर के साथ निर्गत किया गया है।

Related posts

रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल हुये मुख्यमंत्री

श्री राम जी के 48 वाँ शोभायात्रा निकला

रामनवमी पर संपतचक में ऐतिहासिक भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

error: