ताजा खबरेंबिहार

BREAKING : जिलाधिकारी का आदेश जारी, पटना के सभी स्कूलों का समय बदला

पटना(न्यूज क्राइम 24): राजधानी पटना मे मौसम के अचानक करवट से लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिली है। जिसको देखते हुए पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर ने समय मे एक बार फिर से बदलाव किया है। सरकारी और निजी स्कूलों के टाईम टेबल में बदलाव किया गया हैं। अब सभी शैक्षणिक गतिविधियां दोपहर 11:30 तक होगी।

रविवार को जिलाधिकारी ने नया आदेश जारी कर दिया हैं। सोमवार से यानी 1 मई से अब सभी सरकारी व निजी स्कूल सुबह 11 बजकर 30 मिनट तक ही खुले रहेंगे। साढ़े 11 बजे तक सभी बच्चों की छुट्टी हो जाएगी। इससे पहले 10 बजकर 45 मिनट तक ही स्कूल खोले जाने का आदेश जारी किया गया था। अब 10:45 की जगह 11:30 तक ही स्कूल चलेगा।     

Advertisements
Ad 1

गौरतलब हो की कुछ दिन पहले तक राजधानी पटना भीषण लू-गर्मी के चपेट में था. जिससे आम जन जीवन प्रभावित हो गया था. इस वजह से सरकारी व निजी स्कूलों के टाईम टेबल में बदलाव किया गया था. अब मौसम में सुधार हुआ है. इसके बाद स्कूलों की टाइमिंग में फिर से बदलाव किया गया है. अब सोमवार से नए टाईम के अनुसार स्कूल संचालित होंगे।

Related posts

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

हाईवे पेट्रोलिंग इंटरसेप्टर वाहनों के संचालन की हुई समीक्षा, तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती के निर्देश

error: