बिहार

भारत -पाकिस्तान तनाव के बीच फारबिसगंज में बम ब्लास्ट

अररिया, रंजीत ठाकुर : बिहार के फारबिसगंज थाना क्षेत्र में बम ब्लास्ट होने का मामला सामने आया है। बम फटने से एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं पुलिस जांच में जुटी है कि आखिर बम किसने छुपाकर रखी थी। घायलों को फारबिसगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया। फिर घायल बच्चे को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

हाथ में फटा बम, बच्चा घायल


घायल बच्चे के परिजनों का कहना है कि बड़े साइज का आलू बम हाथ में फट गया। जिसकी वजह से यह घटना हुई है। घायल बच्चे की पहचान दल्लु टोला वार्ड संख्या-18 निवासी अलीमुद्दीन के 14 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मोनाजिर के रूप में हुई है। घायल बच्चे का बायें हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

अररिया में बम फटा: बम फटने से हड़कंप

Advertisements
Ad 1


सूचना बाद फारबिसगंज डीएसपी मुकेश कुमार साहा, थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह अन्य पुलिस अधिकारियों और बलों के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

जांच में एफएसएल की टीम को बुलाया गया है


स्थानीय लोगों का कहना है कि बम का आवाज काफी तेज था। मौके पर मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, फारबिसगंज दल्लू टोला में दोपहर को स्कूल से आने के बाद घर के पीछे रखे ईंट के पास से बम मिला। जिसे लेकर बच्चे खेलने की कोशिश किया कि उसी क्रम में तेज आवाज के साथ बम विस्फोट हो गया।

Related posts

चौकीदार और दफादार पर हुए पुलिसिया दमन और लाठी चार्ज की घटना के बाद भी चिराग पासवान चुके हैं : एजाज अहमद

बख्तियारपुर स्कूल में महिला शिक्षकों के बीच मारपीट, प्राचार्या पर गंभीर आरोप

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 15 एकड़ में लगी अवैध अफीम की खेती नष्ट

error: