पटनासिटी, न्यूज क्राइम 24। नए साल पर होने वाले जश्न के लिए पुलिस अलर्ट मोड पर है और सुरक्षा की तैयारी भी कर ली गई है। नए साल के जश्न में किसी तरह का बाधा उत्पन्न ना हो इसको लेकर जिला प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है। अनुमंडल में सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
अनुमंडलाधिकारी गुंजन सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर और एक जनवरी को गंगा में नाव परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। लोग सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीकों से नववर्ष का स्वागत करें। कुम्हरार पार्क, गंगा तट, जेपी गंगा पथ, गंगा पाथवे समेत अन्य भीड़भाड़ वाली जगहों पर पुलिस की सक्रियता रहेगी। सभी थानाध्यक्षों को रात्रि में गश्ती करते हुए चौकस रहने का निर्देश दिया गया है।
