बिहार

रक्तदान मानवता की सेवा है : डॉ. राकेश

दानापुर, (न्यूज़ क्राइम 24) बी. एस. कॉलेज, दानापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राकेश रंजन ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित रक्तदान शिविर के अवसर पर बोल रहे थे। यह शिविर बी. एस. कॉलेज, दानापुर की एनएसएस इकाई एवं बुद्धा कैंसर ब्लड सेंटर, कुसुमपुर कॉलोनी, नहर रोड, दानापुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवकों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने रक्तदान कर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह किया। कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रो. मधु प्रभा सिंह ने इस आयोजन की सराहना करते हुए अपने संदेश में कहा कि हमें रक्तदान से संबंधित गलतफहमियों से बचना चाहिए और स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए।

एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राकेश रंजन ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान एक महापुण्य का कार्य है और हम सभी को उचित जांच के बाद नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।

इस अवसर पर बुद्धा कैंसर ब्लड सेंटर के मार्केटिंग मैनेजर श्री रंजन कुमार, डॉ. खालिद, मिथिलेश, रीति कुमारी, अभिषेक सहित उनकी पूरी टीम ने उचित प्रोटोकॉल के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया। सबसे पहले कॉलेज के शिक्षकों, जिनमें डॉ. आशुतोष कुमार, प्रो. शिवचंद्र सिंह, डॉ. आभास, डॉ. सत्यम, डॉ. चिरंतन शामिल थे, ने रक्तदान कर इस आयोजन का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रो. रीता कुमारी, प्रो. गोपाल यादव, डॉ. रीता, डॉ. संजय, डॉ. आभास सहित अन्य शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

मन की बात’ जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम : प्रवीण कुमार

नेपाल में बाढ़ त्रासदी के बाद सीमावर्ती सुरसर नदी पर प्रशासन की पैनी नजर

ट्रक ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, गुस्साए ड्राइवरों ने किया हंगामा

error: