पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना सिटी स्थित कसेरा पंचायत भवन खाजेकला में छोटा सा प्रयास (प्रकृति संरक्षण को समर्पित स्वयं सेवी संस्था) ने समाजसेवी एवं माँ गंगा सेवा समिति के संस्थापक सदस्य स्व.राजेश बाबू कसेरा जी के पुण्य स्मृति में रक्तदान दान का आयोजन किया गया। इस आयोजन के उदघाटन बिहार विधान सभा के अध्यक्ष श्री नन्द किशोर यादव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.शकील अहमद सयुक्त रूप से एवं मुख्य अतिथि वार्ड 65 के पार्षद तरुणा राय ने किया।
सभीअतिथियों का स्वागत संस्था के मुख्य संरक्षक सुजीत कसेरा एवं संस्थापक अध्यक्ष सुभाष कुमार उर्फ अन्नू कसेरा ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस आयोजन में लगभग 40 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराकर रक्तदान किया। अतिथियों ने रक्तदान में सभी लोगो के बीच जागरूकता पर बहुत ही अच्छे विचार दिए।
रक्तदान करने वाले रक्तवीर को सड़क सुरक्षा को देखते हुए सभी लोगो को हेलमेट , प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
रक्तवीर में रणजीत केशरी, विक्की प्रजापति, अभिषेक राहुल, चेतन चौहान, अखिलेश श्रीवास्तव, विद्यानंद पांडेय, चंदन कुमार, मो. क्यूम नजर,गोविंद कुमार, मनोज कुमार, संतोष श्रीवास्तव, राजू अरोड़ा विकाश कुमार काजू, सौरव कुमार, चंद्रशेखर, अभय नारायण साह, कुणाल शर्मा, जितेंद्र यादव, संजय कुमार, पंकज कुमार मिश्रा अनुराग सिन्हा के साथ – साथ कई लोगों ने रक्तदान किया। इस रक्त दान में मुख्य रूप से मो.हनीफ शेख, कौशल शर्मा, अभय कुमार अतुल, मो. शमीम अख्तर,सुबोध कुमार सोनू , सुधीर कुमार, देवस्य कसेरा, रवि प्रीत, इकबाल अहमद, रतनदीप प्रसाद, प्रमोद कसेरा, शरीफ रंगरेज, फैजुल रहमान, रवि कसेरा, ननकी कसेरा के साथ – साथ सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
