बिहार

प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत ई किसान भवन में आज बुधवार को कृषि विभाग के निर्देश पर खरीफ महाभियान 2023 के आलोक में प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन नरपतगंज प्रखंड प्रमुख श्री मनोज यादव के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम में नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों किसान उपस्थित हुवे। उपस्थित किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र अररिया से आए हुए मौसम वैज्ञानिक प्रभात कुमार ने संबोधित करते हुए मौसम के अनुसार खेती करने का विधिवत जानकारी दिए।

प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश्वर प्रसाद सिंह ने उपस्थित किसानों को धन्यवाद देते हुए समय अनुकूल खेती करने का निर्देश दिया। मौके पर उपस्थित कृषि समन्वयक विशाल आनंद, सूर्यकांत कुमार, धर्मवीर गुप्ता, सुमित कुमार, श्रुति कर्ण, किसान सलाहकार अनिमेष रक्षित, प्रवीण कुमार, रंजीत कुमार, पप्पू कुमार, संजय दास, अभिषेक भगत, आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में प्रमुख मनोज यादव के द्वारा उपस्थित किसानों को बीज का वितरण किया गया साथ ही सभी उपस्थित पदाधिकारी एवं किसान, जनप्रतिनिधि को इस कार्यक्रम को लेकर धन्यवाद दिया।

Related posts

जब देशभक्ति की धुनों से गूंज उठा एम्स पटना परिसर

जहां घरों में होते थे 40 प्रतिशत से ज्यादा प्रसव, वही पंचायतें बन रही देश में नजीर

तेजस्वी यादव ने सृजन घोटाले को लेकर सरकार पर साधा निशाना, 5500 करोड़ के हिसाब का उठाया सवाल

error: