बिहार

मोबीन एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा कंबल बांटा गया

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): बुधवार को खानकाह का मोहल्ला फुलवारी शरीफ चुनौती कुआं के पास मोबीन एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा कंबल बांटा गया । मौके पर ट्रस्ट के चेयरमैन ई शाहिद मोबिन ने बताया कि कड़ाके की ठंड में जरूरत मन्द परिवारो को कम्बल प्रदान किया गया है । ट्रस्ट द्वारा हमेशा गरीब और मजदूर परिवारों को मदद दी जाती है। इसमें क्योंकि के अन्य सदस्य राजू रंजन अजहरुद्दीन सुनील कुमार मो सत्तार अवधेश शर्मा सहित अन्य लोगो ने भी हाथ बंटाए । इस अवसर पर पाटलिपुत्र टीचर्स ट्रेंनिंग बीएड कॉलेज के सचिव लाडले अहमद ने बताया कि गरीबों की सेवा मानवता की सेवा है । उन्होंने ट्रस्ट के सदस्यों को इस पुनीत कार्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए आगे भी सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की सलाह भी दिया।

Related posts

सरेआम एक युवक को मारी गोली, पुलिस ने घायल को भर्ती कराया

पटना में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, ₹2,774 की खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट

स्टार्टअप-बैंक कनेक्ट कार्यक्रम के माध्यम से स्टार्टअप उद्यमियों को वित्तीय सहायता, सरकारी योजनाओं एवं बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी गई