बिहार

डॉ भीम सिंह के नेतृत्व में नागेश्वर कॉलोनी में चला भाजपा का सदस्यता अभियान

20240926 161640

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार भाजपा उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ भीम सिंह के नेतृत्व में आज पटना महानगर के गौतम बुद्ध मंडल अन्तर्गत नागेश्वर कॉलोनी में ढोल बाजे के साथ भाजपा का सघन सदस्यता अभियान चलाया गया. इस क्रम में भाजपा कार्यकर्ता ढोल बजाते विभिन्न अपार्टमेंट्स में गए और उन्हें भाजपा सदस्य बनकर भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों को मजबूत करने का अनुरोध किया. कार्यकर्ताओं ने सदस्य बनने के अनुरोध वाले पर्चे बांटे तथा दूकानों/दीवारों पर sticker भी साटे। डॉ भीम सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली. क्योंकि नागेश्वर कॉलोनी में अनेक गर्ल्स हास्टल हैं इसलिए सदस्यता लेने वालों में युवतियों की संख्या भी अच्छी खासी रही।

इस अभियान में डॉ सिंह के अलावा प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष अमृता भूषण, वार्ड पार्षद जीत कुमार चन्द्रवंशी, जेपी Chandravanshi, मंडल अध्यक्ष अखिलेश कुमार लूलन, अभिषेक बंटी, मोहित मिश्र, राजेश कुमार, सुधीर सिन्हा, राजकिशोर बबलू, सुरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, प्रमोद ठाकुर, रंजन कुमार Ch आदि मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।

Related posts

पटना को औद्योगिक एवं प्रोडक्शन हब के रूप में विकसित करने हेतु जिलाधिकारी ने किया उद्योग संघ क़े प्रतिनिधियों क़े साथ संवाद

दो दिवसीय एएफपीआईकॉन बिहार सम्मेलन का समापन, फैमिली फिजिशियन की भूमिका पर चर्चा

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित