अररिया, रंजीत ठाकुर : बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जयसवाल के फ़ारबिसगंज आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे के साथ जोरदार अभिवादन करते हुए फूल माला बुके एवं अंग वस्त्र पहनाकर भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष आयुष कुमार के अगुवाई में भाजपा नेता प्रवीण कुमार, पूर्व नगर अध्यक्ष सुनील मिश्रा जिला कोषाध्यक्ष रोहित यादव जिला महामंत्री आकाश राज राजेन्द्र यादव, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दिलीप पटेल नगर कोषाध्यक्ष आदर्श गोयल,भाजयूमो नगर अध्यक्ष किशन शर्मा भाजयुमो नेता प्रेम केसरी,करण सिंह संदीप कुमार, राजा कुमार,शुभम राय,किशन राय अविनाश सिंह आदि,अनेकों युवाओं ने उनका भव्य स्वागत किया कार्यकर्ताओं के गहमागहमी के दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ जयसवाल ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वो बूथ सशक्तीकरण अभियान तथा मतदाता पुनरिक्षण कार्य मे पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को लेकर आयोजित एक दिवसीय बैठक में भाग लेने आये है उन्होंने कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए क्लीन स्वीप करेगा क्योंकि बिहार में डबल इंजन की सरकार गांव गरीब युवा महिला किसान मजदूरों केचहमुखी विकास के लिए ततपरता से कार्य कर रही है उन्होंने इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को हर घर हर गांव तक पहुँचाने के साथ चुनाव में एनडीए के बेहतर प्रदर्शन के लिए एकजुटता और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
