बिहार

उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक ने गुरूघर में मत्था टेका

पटना सिटी, न्यूज क्राइम 24। उत्तर प्रदेश के शाहजहां पुर जिले के जलालाबाद क्षेत्र से भाजपा विधायक श्री हरि प्रकाश वर्मा ने सिखों के दशम गुरु श्री गुरू गोविंद सिंह जी के जन्म स्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में मत्था टेका कर गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया। तख्त साहिब के ग्रंथी ने सिरोपा और पिन्नी प्रसाद प्रदान कर उन्हें गुरु घर का आशीर्वाद दिया।

इस से पहले गुरूद्वारा पहुंचने पर उनका स्वागत भाजपा पटना महानगर के मीडिया प्रभारी प्रदीप काश महामंत्री विनय केसरी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के प्रबंधक कमेटी के महासचिव इंद्रजीत सिंह ने गुरु जी से संबंधित पुस्तक भेंट कर उनको सम्मानित किया।

Related posts

पटनासिटी के 9tees Cafe में पहली बार आयोजित हुई दिवाली पार्टी, गेम्स और संगीत से सजी शाम

बिहार में भाजपा वोट चोरी ही नहीं कर रही है, बल्कि जनादेश की डकैती भी कर रही है : प्रो मनोज कुमार झा

सिख विरोधी नरसंहार के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली में पदयात्रा