बिहार

बिस्कोमान निदेशक मंडल चुनाव : सुनील सिंह पैनल की ऐतिहासिक जीत

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार में बिस्कोमान निदेशक मंडल के चुनाव में डॉ. सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व वाले पैनल ने पुनर्मतगणना के बाद शानदार जीत दर्ज की। इस चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एजाज अहमद ने केंद्र और बिहार सरकार की साजिशों के बावजूद निर्भीकता से मुकाबला किया और सहकारी क्षेत्र में अपनी मजबूती साबित की।

पुनर्मतगणना के नतीजे सामने आने के बाद डॉ. सुनील कुमार सिंह सहित उनके पैनल के सभी 12 सदस्य विजयी घोषित किए गए। इस परिणाम ने यह सिद्ध कर दिया कि सत्य के मार्ग पर चलने वालों को कोई भी पराजित नहीं कर सकता। इस जीत को “सच और सच्चाई की जीत” करार देते हुए राजद के प्रदेश महासचिव निराला यादव, सचिव जेम्स कुमार यादव, डॉ. मोहित कुमार, उपेंद्र चंद्रवंशी सहित अन्य नेताओं ने विजयी पैनल को बधाई दी।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस जीत का असर बिहार के सहकारी राजनीति पर गहरा प्रभाव डालेगा और यह भविष्य में नई रणनीतियों को जन्म दे सकता है।

Related posts

एम्स पटना में अब तक 19 सफल किडनी प्रत्यारोपण, दो ब्रेन डेड मरीजों के अंगदान से बची जान

बेला चौक पर SSB-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 100 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ सुपौल का तस्कर गिरफ्तार!

गश्ती के दौरान ASI को मारी गोली DMCH में इलाज जारी