क्राइमबिहार

दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने घर के बाहर खड़ी विधवा महिला की गोली मारकर की हत्या!

बिहटा, आनंद मोहन। बिहार की राजधानी पटना में इन दिनों अपराधियों का खौफ इस कदर बढ़ चुका है कि अपराधियों में पुलिस का डर पूरी तरह से समाप्त दिख रहा है जिसका नतीजा यह है की दिनदहाड़े अपराधी घटना को अंजाम देते दिख रहे हैं ताजा मामला पटना जिले के बिहटा थाना इलाके का है जहा दिनदहाड़े एक विधवा महिला को घर के पास ही बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी मृतक महिला की पहचान रुना देवी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बिहटा थाना क्षेत्र के गोरिया स्थान मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह जब महिला घर के बाहर खड़ी थी तभी बाइक सवार अज्ञात अपराधी पहुंचते हैं और महिला के ऊपर ताबड़तोड़ गोली चला देते हैं जहां अफरा तफरी का माहौल व्याप्त है। गोली लगने के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और फिलहाल मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है घटनास्थल से पुलिस ने एक जिंदा गोली दो गोली का खोखा एवं अपराधी का बाइक को बरामद किया है।

बता दे की कुछ माह पूर्व ही मृतक महिला के इकलौते पुत्र करीबन कुमार का गोली मारकर हत्या कर दी गई थी इसके बाद मृतक महिला अपने बेटी के साथ बिहटा के गोरिया स्थान के एक मकान में किराए पर रहा करती थी। पटना सिटी एसपी पश्चिमी राजेश कुमार ने बताया कि बिहटा थाना के गुलटेरा बाजार में अज्ञात मोटरसाइकिल सवार अपराधर्मियों के द्वारा एक महिला की गोली मार का हत्या कर दी गई है। महिला का शव जब्त कर अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना स्थल से खोखा मोटरसाइकिल बरामद की गई है। घटनास्थल पर एफएसल टीम, तकनीकी सेल सहित कई टीम काम कर रही है। जल्द ही हत्याकांड का उद्वेदन कर लिया जाएगा।

Related posts

संजय कुमार चौधरी ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सचिव का पदभार संभाला

एम्स पटना में एमबीबीएस के नये विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ, देहदान करने वालों को दी पुष्पांजलि

उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने पर डॉ. प्रेम कुमार का जोर