बिहार

नीतीश कुमार के कल्याणकारी निर्णयों से बिहार को विकास के मिल रहे हैं नए पंख : लेशी सिंह

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) मंगलवार को जनता दल (यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार की माननीय खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्रीमती लेशी सिंह ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए आमजनों की समस्याएँ सुनीं और उनके त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्रीमती लेशी सिंह ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा शिक्षा व्यवस्था में डोमिसाइल नीति लागू किया जाना एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे बिहार के युवाओं को न केवल वरीयता मिलेगी, बल्कि उनके भविष्य के अवसर भी व्यापक बनेंगे।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने कहा कि 15 वर्षों तक लालू-राबड़ी की सरकार रही, लेकिन उस दौर में न तो युवाओं के लिए कोई ठोस पहल हुई, न ही महिलाओं के हित में कोई दूरदर्शी सोच दिखाई दी, जबकि राबड़ी देवी स्वयं महिला मुख्यमंत्री थीं। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष पूरी तरह मुद्दाविहीन हो चुका है और उसी हताशा में झूठ और भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है। इसके विपरीत, माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जनता के हित में निरंतर सार्थक और दूरगामी निर्णय लिए जा रहे हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को किया संबोधित,दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ पर समीक्षा बैठक, मॉडल सोलर विलेज बनेगा जिले का एक गांव

error: